सेमिया कस्टर्ड फ़ालूदा |वर्मिसेली (सेवई) कस्टर्ड रेसिपी | Vermicelli Custard in Hindi |

This post is also available in अंग्रेज़ी (English)

वर्मिसेली कस्टर्ड रेसिपी | सेमिया कस्टर्ड फ़लूदा | सेवई कस्टर्ड रेसिपी की पूरी जानकारी वीडियो के साथ। यह एक दिलचस्प और स्वादिष्ट फ्यूजन मिठाई है, जिसे कस्टर्ड पाउडर और वर्मिसेली से बनाया जाता है। यह मुख्य रूप से ये पारंपरिक दूध आधारित सेमिया खीर और फलों के साथ बनाए जाने वाली कस्टर्ड रेसिपी का फ्यूजन है। यह बहुत ही टेस्टी और क्रीमी मिठाई रेसिपी है, जिसे आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ किसी भी तरह के मौके पर खा सकते हैं।

  • तैयारी का समय: 15 MINUTES
  •  पकाने का समय: 20 MINUTES
  •  कुल समय: 35 MINUTES
  •  कितने लोगों के लिए: 4
  •  कोर्स: Desert
  •  पाक शैली: Indian

सामग्री

सेमिया कस्टर्ड के लिए: Ingredients For Semiya Custard
• ½ टी स्पून घी
• ½ कप वर्मिसेली (सेवई)
• 1 कप दूध, फुल क्रीम
• ½ टी स्पून केसर
• 2 टेबल स्पून चीनी
• 2 टेबल स्पून कस्टर्ड पाउडर, वनिला फ्लेवर
• 2 टेबल स्पून दूध
परोसने के लिए (1 गिलास) : Ingredients for serving (1 Glass)
• 2 टेबल स्पून सब्जा
• 2 टेबल स्पून अनार
• केला, कटे हुए
• किवी, कटे हुए
• सेब, कटे हुए
• टूटी फ्रूटी

तरीका : (How to make Vermicelli Custard)

  • सब्जा बनाने के लिए सब्जा के बीज को पानी की सही मात्रा में 15 मिनट या फिर तब तक भिगोएं जब तक ये थोड़े मोटे न हो जाएं। एक गिलास में थोड़ा पानी लेकर उसमे 2 टी स्पून सब्जा डालकर भिगोने के लिए साइड में रख दो |
  • एक बड़ी कढ़ाई में 1 कप दूध और ¼ टीस्पून केसर और 2 टेबल स्पून चीनी को गर्म कर लें।
  • दूध को हिलाते रहें और अच्छे से उबाल लें।
  • अब एक पैन में ½ टीस्पून घी डालें और इसमें ½ कप (50 gm) वर्मिसेली (सेवई) भुन लें।
  • वर्मिसेली को धीमीं आंच पर तब तक पकाएं जब तक सेमिया हल्की भूरी नहीं हो जाती हैं। फिर इसे एक साइड रख लें।
  • अब इसमें केसर का दूध डालें और अच्छे से मिला लें।
  • 7 मिनट तक इसे उबाल लें या फिर तब तक, जब तक सेमियां अच्छे से पक न जाएं।
  • अब एक छोटी कटोरी में 2 टेबलस्पून कस्टर्ड पाउडर और 2 टेबल स्पून दूध लें।
  • इसे अच्छे से मिक्स कर लें और ध्यान रखें कि इसमें कोई गांठ न हो।
  • अब इस कस्टर्ड को कढ़ाई में डालें और हिलाते रहें।
  • तब तक पकाएं, जब तक दूध गाढ़ा और पूरी तरह से क्रीमी नहीं हो जाता है।
  • अब कस्टर्ड सेमिया को एक बड़े बर्तन में निकाल लें।
  • इसे पूरी तरह से ठंडा कर लें और 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  • परोसने के लिए एक बड़ा गिलास लें इसमें 2 टेबलस्पून सब्जा डालें।
  • अब इसमें ¼ कप वर्मिसेली कस्टर्ड डालें।
  • अब इसपर केला कटा हुआ, 2 टेबस्लपून अनार, किवी कटी हुई, और 2 टेबलस्पून सेब के टुकड़े रखें। (आप इसमें अंगूर, आम, ड्रायफ्रूट भी डाल सकते हे)
  • इसमें फिर से ¼ कप ठंडा वर्मिसेली कस्टर्ड डालें।
  • अब 2 टेबलस्पून टूटी फ्रूटी डालें।
  • आपका वर्मिसेली कस्टर्ड खाने के लिए तैयार है।