
एगलेस वैनिला केक का फ्लेवर होता तो बहुत सिम्पल ही है लेकिन इसे खाने वालो की संख्या बहुत ज्यादा है। इसका स्वाद बहुत ही जायकेदार होता है और सभी को पसंद भी आता है।
- Course : Desserts
- Cuisine Western
- Prep Time 10 minutes
- Cook Time 30-35 minutes
- Total Time 40-45minutes
- Servings 8 people
सामग्री (Ingredients for vanilla cake)
- 1 & 1/2 कप मैदा
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1 चुटकी नमक
- 1/2 कप ठंडा पानी
- 1/2 कप आयल
- 3/4 कप चीनी
- 4 बड़ी चम्मच दही
- 1 चम्मच पानी
- 1 बड़ी चम्मच सिरका (Veniger)
- 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 छोटा चम्मच वैनिला एसेंस
- फ्रॉस्टिंग :
- 2 बड़ी चम्मच शुगर सिरप
- 2 कप व्हिप्पड क्रीम
बनाने की विधि – How to make एगलेस वैनिला केक (Eggless Vanilla Cake)
- एगलेस वैनिला केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा ले और उसमे बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा, नमक डालकर मिक्स कर ले। अब इस मिश्रण को छलनी से छान ले।
- अब एक बाउल को ले उसमे तेल और दही लीजिये अब इसमें चीनी डालके अच्छी तरह से मिक्स कर दे। इस मिश्रण को फेट ले अब उसमे वैनिला एसेंस और सिरका डालिये । इसी मिश्रण में मैदा वाला मिश्रण भी मिला दे। और इसे फेट लो
- केक बनाने वाला बर्तन ले उसे मक्खन लगाकर चिकना कर ले। इसमें बना हुआ केक का मिश्रण डाले और चारो तरफ फैला ले।
- पैन को प्रि-हीट ओहन में 180′ C पर 30 -35 मिनिट रखिये। पैन को प्रि-हीट ओहन में 180′ C पर 30 -35 मिनिट रखिये |तय समय के बाद केक टिन ओवन से बहार निकले हुए चाकू या टूथपिक डालके दिखिए |अगर टूथपिक साफ़-सुथरी निकलती हे तो आपका केक बन चूका हे | लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो केक को 5 -10 मिनिट फिर से ओवन में बेक कर लो|
- केक के ठंडा होने का इंतज़ार करे उसे बर्तन से निकाले और ऊपर से सजाए। कुछ ही देर में आपका लजीज एगलेस वैनिला केक बनकर तैयार है इसे सभी को सर्वे करे।

