Samosa|समोसा रेसिपी | Samosa in Hindi |समोसा कैसे बनायें |आलू समोसा बनाने की विधि

तैयारी का समय :10 MINUTES
पकाने का समय :10 MINUTE
RESTING TIME :20 MINUTES
कुल समय : 50 MINUTES
कितने लोगों के लिए : 8
कोर्स :स्नैक्स
पाक शैली :पंजाबी
कीवर्ड :समोसा रेसिपी



सामग्री (Ingredients)


आटा के लिए:
मैदा : 2 कप
अजवायन : ¼ टी स्पून
नमक : ½ टी स्पून (स्वादानुसार)
तेल : ¼ कप
पानी : ½ कप
स्टफ़िंग (भरावन) के लिए:
तेल : 2 टी स्पून
जीरा : 1 टी स्पून
धनिया : ½ टी स्पून धनिया, (बारीक़ कटा हुआ)
सौंफ : ½ टी स्पून
हींग : चुटकी
अदरक : 1 इंच (बारीक कटी हुई)
मिर्च : 1 (बारीक कटी हुई)
मटर : ½ कप
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : ½ टी स्पून
धनिया पाउडर : ½ टी स्पून
जीरा पाउडर : ¼ टी स्पून
आमचूर : ½ टी स्पून
गरम मसाला : ½ टी स्पून
काली मिर्च ¼ टी स्पून (पिसी हुई)
नमक : ¾ टी स्पून (स्वादानुसार)
आलू : 4 (उबले और मसले हुए)
काजू : 5-6 (कटे हुए)
किशमिश : 3-4
हरा धनिया : 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
अन्य सामग्री:
पानी : समोसा बंद करने के लिए
तेल : तलने के लिए


विधी :

समोसे का आटा तैयार करना:

  • सबसे पहले, एक बड़े कटोरे में 2 कप मैदा लें। आप विकल्प के तौर पर गेहूं का आटा ले सकते हैं।
  • अब इसमें ¼ टेबलस्पून अजवायन, ½ टेबलस्पून नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब ¼ कप तेल मिलाएं और मैदे को अच्छी तरह मसलकर मिक्स करें।
  • अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं और इस बात का ख़याल रखें कि आटा आकार लेने लग जाए।
  • इसमें ½ कप पानी डालें और आटा गूँथना शुरू करें।
  • आवश्यकतानुसार पानी डालते हुए सख्त आटा गूँथ लें।
  • अब आटे को तेल लगाकर 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें।

समोसे का स्टफ़िंग तैयार करना:

  • सबसे पहले एक बड़ी कढ़ाई में 2 टी स्पून तेल लें और 1 टी स्पून जीरा, ½ टी स्पून धनिया, ½ टी स्पून सौंफ और चुटकी भर हींग डालकर हल्का भूनें।
  • अब इसमें 1 इंच बारीक़ कटी हुई अदरक और 1 मिर्च डालें।
  • अब इसमें ½ कप मटर डालें और 2 मिनट के लिए हल्का भूनें। मैंने यहाँ फ्रोजन मटर का उपयोग किया है। यदि आप भिगोए हुए मटर का उपयोग करते हैं, तो मटर को उबालना ना भूलें।
  • इसके अलावा, ½ टी स्पून मिर्च पाउडर, ½ टी स्पून धनिया पाउडर, ¼ टी स्पून जीरा पाउडर, ½ टी स्पून आमचूर, ½ टी स्पून गरम मसाला, ¼ टी स्पून काली मिर्च और ¾ टी स्पून नमक डालें।
  • अब धीमी आंच पर मसालों से खुशबू आने तक सेकें।
  • फिर, इसमें 4 उबले और मसले हुए आलू मिलाएं।
  • मसालों के अच्छी तरह से मिलने तक मैश और मिक्स करते रहें।
  • अब इसमें 5 काजू, 2 टेबलस्पून किशमिश और 2 टेबलस्पून धनिया मिलाएं।
  • इसे अच्छी तरह से मिलाएं और समोसे का भरावन तैयार है। अब इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें।

समोसा को आकार देना, मोड़ना और भरना:

  • 20 मिनट के बाद, आटा फिर से थोड़ा सा गूँथ लें।
  • अब एक गेंद के आकार का आटा लें और उस पर तेल लगाएं।
  • आटे को अंडे या ओवल शेप में बेलें।
  • अब इसे चाकू की मदद से ठीक बीच में से हॉरिजॉन्टली (आड़ा) दो बराबर भागों में काट लें।
  • अब इस पर पानी लगाकर एक शंकु या कोन बनाएं। धीरे से दबाएं ताकि यह ठीक से सील हो जाए।
  • अब इस कोन में 2 टेबल स्पून समोसे का स्टफिंग भरें।
  • अब किनारों पर थोड़ा सा पानी लगाएं।
  • अब इसे पीछे खींचकर एक प्लीट बनाएं। यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक तरह से समोसे की रीढ़ है, जो समोसे को खड़ा रहने में मदद करती है।
  • अब इसे मजबूती से दबाकर सील (बंद) कर दें।

समोसे को तलना:

  • सबसे पहले एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और समोसे को धीमी आंच पर डीप फ्राई करें। विकल्प के तौर पर आप ओवन को प्रीहीट कर सकते हैं और फिर इसमें समोसे 40 मिनट के लिए 180 डिग्री सेलिसियस पर बेक कर सकते हैं।
  • बीच-बीच में इन्हें हिलाते रहें, और कम से कम 15 मिनट के लिए धीमी आँच पर तलें।
  • एक बार जब आलू समोसा सुनहरा और क्रिस्प हो जाए, तो इन्हें किचन पेपर पर निकाल लें।
  • अंत में, हरी चटनी और इमली की चटनी के साथ आलू समोसे का आनंद लीजिए।

Leave a comment