Tomato Sauce Pasta

 ये है मसाला पास्ता बनाने का शानदार तरीका

रेसिपी क्विज़ीन        :कॉन्टिनेंटल

कितने लोगों के लिए :2 – 4

समय                      :15 से 30 मिनट

मील टाइप               :वेज

आवश्यक सामग्री

पास्ता – 250 ग्राम

शिमला मिर्च – आधा कप  (बारीक कटी हुई)

टमाटर – आधा कप  (बारीक कटा हुआ)

प्याज – आधा कप  (बारीक कटा हुआ)

लहसुन – एक बड़ा चम्मच  (बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च – एक छोटा चम्मच  (बारीक कटी हुई)

अजवाइन की पत्ती – एक छोटा चम्मच 

टोमैटो प्यूरी – एक कप

काली मिर्च पाउडर-  एक छोटा चम्मच 

लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच 

चीज – दो बड़े चम्मच  (घिसा हुआ)

चीनी – एक छोटा चम्मच 

तेल – दो बड़े चम्मच 

नमक स्वादानुसार

विधि

* मसाला पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी उबलने के लिए रखें.

* एक उबाल आते ही इसमें पास्ता डालकर उबाल लें और आंच बंद कर दें. थोड़ा सा तेल भी डाल दें ताकि पास्ता आपस में न चिपके.

* जब पास्ता पूरी तरह से उबल जाए तब इसे पानी से छानकर एक कटोरी में अलग निकाल लें.

* गरम पानी से निकालते ही इसे तुरंत ही ठड़े पानी से धो लें. ऐसा करने से पास्ता खिला-खिला रहेगा.

* अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रखें.

* तेल के गरम होते ही इसमें हरी मिर्च, लहसुन , प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च डालकर 3 से 4 मिनट तक सुनहरा होने तक भूनें.

* तय समय के बाद टोमैटो प्यूरी, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी  और नमक डालकर अच्छे से चला लें.

* जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो इसमें पास्ता डालकर अच्छी से मिलाएं और 2 मिनट बाद आंच बंद कर दें.

* आंच बंद करने के बाद ही चीज मिलाएं.

तैयार है मसाला पास्ता. टोमैटो केचप के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

Leave a comment